Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की अटकी रहीं सांसें, शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ली राहत

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की अटकी रहीं सांसें, शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ली राहत
जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की अटकी रहीं सांसें, शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ली राहत सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में हाईकोर्ट की अंतरिम राहत से भी कुछ कम हुई टेंशन, एडीजी से एसएसपी तक करते रहे निगरानी मेरठ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर मेरठ में भी प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस व पीएसी तैनात रही, जबकि आला पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते रहे। खुफिया विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी रही। शहर की शाही जामा मस्जिद, इमलियान मस्जिद, हौज वाली मस्जिद, अख्तर मस्जिद, एक मिनारा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इसी बीच सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत देते हुए 6.41 करोड़ रुपये के जुर्माने की वसूली पर रोक लगा दी। साथ ही सरकार को तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट से अंतरिम राहत की खबर के बाद मेरठ प्रशासन की चिंता भी कुछ हद तक कम हुई।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan