Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जमीन पर सो रहे युवक को सांप ने डसा,मौत:डौंडीलोहारा में कीड़ा समझकर किया नजरअंदाज, एक घंटे बाद मां को बताते हुए बेहोश होकर गिरा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 1 views
जमीन पर सो रहे युवक को सांप ने डसा,मौत:डौंडीलोहारा में कीड़ा समझकर किया नजरअंदाज, एक घंटे बाद मां को बताते हुए बेहोश होकर गिरा
बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र में सांप के डसने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम खरथुली के आश्रित ग्राम देवरी की है। युवक ने शुरुआत में सांप के काटने को सामान्य कीड़े का डंक समझकर नजरअंदाज कर दिया। करीब एक घंटे बाद हाथ में तेज जलन और चक्कर आने पर वह अपनी मां को बताने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोते समय हाथ में हुआ काटने का अहसास मृतक रितेश कुमार तिवारी सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। इसी दौरान उसके दाहिने हाथ में किसी जीव के काटने का अहसास हुआ। हाथ में जलन और खुजली होने पर उसने इसे सामान्य कीड़ा समझा और तत्काल उपचार नहीं कराया। करीब एक घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हाथ में जलन बढ़ने के साथ उसे तेज चक्कर आने लगे। इसके बाद रितेश घर से निकलकर पास की आंगनबाड़ी में काम कर रही अपनी मां लता तिवारी के पास जाने लगा। मां को बताया, जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश रितेश ने मां को हाथ में किसी जीव के काटने की बात बताई। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। एंबुलेंस नहीं मिली तो राहगीर की गाड़ी से अस्पताल परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे एक चारपहिया वाहन को रोका और रितेश को डौंडीलोहारा अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां का इकलौता सहारा था रितेश सरपंच हरख राम खरे के अनुसार, रितेश अपनी मां के साथ रहता था और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी मां लता तिवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। रितेश पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह पूजा-पाठ में भी रुचि रखता था। डौंडीलोहारा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना के आधार पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan