Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ज्ञान सुधा एकेडमी के दोनों केंद्रों पर हुआ ‘Battle of Brains’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

📰 Ajey Bharat 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
ज्ञान सुधा एकेडमी के दोनों केंद्रों पर हुआ ‘Battle of Brains’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
ज्ञान सुधा एकेडमी के दोनों केंद्रों पर हुई रोमांचक क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। गुरुग्राम, 10 अगस्त। विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्ञान सुधा एकेडमी के सेक्टर-10 और सेक्टर-37D केंद्रों पर ‘Battle of Brains’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अलग-अलग क्विज राउंड में अपनी ज्ञान क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। सेक्टर-10 केंद्र में Team Lakers विजेता सेक्टर-10 केंद्र पर Team Lakers ने प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में कक्षा 10वीं के Soyam, कक्षा 12वीं के तनमय सिंह और कक्षा 11वीं के अदित्य तिवारी शामिल रहे। Team Akatsuki ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की होस्ट एवं एंकर सीनियर काउंसलर वर्षा सिंह रहीं, जबकि भावना यादव सीनियर बायोलॉजी फैकल्टी और मिस्टर शेखर ऑपरेशन हेड ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सेक्टर-37D में Team THE LEGENDARY SANIN ने मारी बाजी सेक्टर-37D केंद्र में Team THE LEGENDARY SANIN विजेता रही। टीम में कक्षा 10वीं के श्रेयांस , तुषार, हृदयराज शामिल रहे। कार्यक्रम की होस्ट एवं एंकर सीनियर फैकल्टी बायोलॉजी दिव्या सिंह रहीं। प्रतियोगिता में सीनियर फैकल्टी एवं फिजिक्स फैकल्टी विवेक उपाध्याय तथा सीनियर फैकल्टी एवं कैमेस्ट्री फैकल्टी रश्मि चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एडमिशन मैनेजर मिस्टर असद, सेंटर हेड पंकज कुमार सिंह, ईडीपी हेड मनोज वर्मा, एकेडमिक कॉर्डिनेटर मोनिका तोमर, काउंसलर परी जैन, श्रुति जैन ऐडमिन हेड सपना चौधरी सहित पूरी आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को कक्षा में होने वाली पढ़ाई से आगे बढ़कर कम्युनिकेशन, लीडरशिप, समन्वय, त्वरित सोच और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिया। ज्ञान सुधा एकेडमी की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read full article on Ajey Bharat

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan