Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Janmashtmi Rashifal 4 Sepetember: जन्माष्टमी का दिन किसके लिए होगा शुभ, किस पर बरसेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 1 views
Janmashtmi Rashifal 4 Sepetember: जन्माष्टमी का दिन किसके लिए होगा शुभ, किस पर बरसेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
Krishna Janmastmi Aaj Ka Rashifal 4 September: 4 सितंबर 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शुक्रवार को जन्माष्टमी 2026 ( Janmashtami 2026 ) भी है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। 4 सितंबर शुक्रवार का दिन किन राशि ( aaj ka Rashifal 2026 ) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें 4 सितंबर का राशिफल। धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Daily Horoscope) धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कारोबार और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी करने वालों को इन्सेंटिव, नई जिम्मेदारी या काम से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जबकि प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। पुराने संपर्कों से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आय के नए साधन भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होने से मन प्रसन्न रहेगा। नियमित व्यायाम करते रहें। लकी अंक: 3 और लकी रंग मैजेंटा है। Upay: चमेली के तेल का दीपक (Tel ka Deepak) जलाएं और जरूरतमंदों को मिठाई का दान करें। यह भी पढ़ें: Surya Nakshtra Parivartan 2026: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पहुंचे सूर्य, स्त्री-पुरुष योग से फिर बने भारी बारिश के योग, 15 दिन बाद हो सकती है मानसून की विदाई मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Daily Horoscope) मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए भी दिन शुभ रहेगा। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। नया वाहन, प्रॉपर्टी या घर से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी करने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। लकी अंक 4 और लकी रंग समुद्री हरा है। Upay: उपाय के लिए देवी लक्ष्मी को सफेद फूल या मिठाई चढ़ाएं और जरूरतमंदों को कपड़े दान करें। यह भी पढ़ें : Budh Gochar 2026: 8 सितंबर से बदलने वाली है बुध की चाल, उच्च राशि में पहुंचकर इनकी चमकाएंगे किस्मत, क्या कहती है आपकी राशि कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Daily Horoscope) कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन व्यापार और नौकरी में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। दूर के स्थानों या विदेशी संपर्कों से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नई डील को अंतिम रूप देने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर पैकेज मिलने के संकेत हैं। छात्र उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े विषयों में अधिक रुचि ले सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य या पिता के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन अच्छा रह सकता है। लंबे समय से रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। यात्राओं के कारण थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम जरूरी है। लकी अंक: 2 और लकी रंग कत्था है। Upay: उपाय के रूप में सुहागिन महिलाओं या कन्याओं को मिठाई और सफेद वस्त्र भेंट करें। Janmashtmi 2026 Puja Samagri: जन्माष्टी 4 सितंबर को, भूल न जाएं पूजा सामग्री, यहां नोट कर लें पूजा के लिए सामान की लिस्ट मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Daily Horoscope) मीन राशि (Meen Rashi) वालों के लिए शुक्रवार का दिन (Friday) व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला हो सकता है। साझेदारी में काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। टीम के साथ मिलकर किए गए काम से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। बैंकिंग , फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है। शोध कार्य में लगे छात्रों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार की संपत्ति से जुड़े किसी मामले में सकारात्मक खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी और पार्टनर के साथ नजदीकी मजबूत होगी। शेयर बाजार , बीमा या पुराने निवेश से अचानक आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है, हालांकि गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव और थकान से बचने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। लकी अंक : 6 और लकी रंग पिंक है। Upay: उपाय के तौर पर मंदिर में दूध और जल चढ़ाएं और सफेद मिठाई का दान करें। यह भी पढ़ें : Janmashtmi 2026 Puja Samagri: जन्माष्टी 4 सितंबर को, भूल न जाएं पूजा सामग्री, यहां नोट कर लें पूजा के लिए सामान की लिस्ट September Baby Name List: सितंबर में घर पर आने वाला है नन्हा मेहमान, जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर रखें ये नाम, देखें पूरी लिस्ट Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan