crime
जर्जर हो चुके आयुर्वेदिक औषधालय में बैठने के लिए मजबूर हैं कर्मचारी
राजनांदगांव| गुड़ाखू लाइन में मौजूद आयुर्वेदिक औषधालय पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसे डिस्मेंटल करने का प्लान भी तैयार किया जा चुका है। इसके बाद भी जर्जर औषधालय में कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अस्पताल की दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है। इस बीच भीतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यहां मरीज भी दवाइयां लेने और अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। इसे जल्द अन्यत्र शिफ्ट करने की जरूरत है।
Read full article on Bhaskar