top
जशपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर, एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए इसरो जाएंगे 50 छात्र
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्कूली विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। कलेक्टर रोहित व्यास की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई कि 'अंतरिक्ष संगवारी' कार्यक्रम के तहत इसरो में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए जिले के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 27 अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी।
Read full article on Naidunia