education
Jaunpur News: 18 बच्चों का बना दिव्यांग प्रमाण पत्र
विकास यादव बक्शा, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर व जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय समेकित शिक्षा के सौजन्य से कैंप का आयोजन हुआ। कैम्प में जिले से डॉक्टर टीम में डॉ मेजर तपीस हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ एसके रजक नेत्र सर्जन, डॉ बृजेश कनौजिया नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, दिलीप चौरसिया मनोचिकित्सक, सुरेन्द्र कुमार ऑडियो लॉजिस्ट, के साथ जिला फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पीडी तिवारी उपस्थित हुये। डॉक्टर टीम आने से पहले 26 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया जहां दो बच्चों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया। दो बच्चे को रिजेक्ट किया गया। 4 बच्चों का आधार कार्ड की वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं पाया था। 18 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र डॉक्टर टीम द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर हेडमास्टर वीरसेन यादव, विशेष शिक्षक प्रमोद माली, अभिलाषा श्रीवास्तव, अरुणा सिंह, सचिन गुप्ता, बीआरसी स्टॉप जितेंद्र मौर्या, राकेश कुमार, देवेन्द्र यादव, आनन्द सिंह, संजय विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा सहित दिव्यांग बच्चे, उनके माता, पिता आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव की देख—रेख में सम्पन्न हुआ।
Read full article on Aap Ki Ummid