education
Jaunpur News: ब्लासम्स स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
हुनर, हुनरमन्दी एवं भविष्य की शिक्षा का दिखा संगम शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के रासमण्डल में स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, हुनर और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपेक्षा से अधिक भागीदारी रही। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि Skill-Based Education और Future-Ready Education की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। NEP की भावना के अनुरूप, विद्यार्थियों को किताबों के साथ-साथ वास्तविक जीवन के कौशल, creativity और self-expression के अवसर दिए जा रहे हैं। ब्लॉसम्स स्कूल लगातार ऐसी innovative और skill-oriented activities के माध्यम से जौनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित कर रहा है। “पढ़ाई के साथ हुनर, आज की सीख से बेहतर कल।” इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Read full article on Aap Ki Ummid