Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Jaunpur News: चुनौतियों से न घबरायें, साहस—अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 7 views
Jaunpur News: चुनौतियों से न घबरायें, साहस—अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल
विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान द्वारा सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में छात्र-छात्राओं के लिए “चुनौतियों से कैसे लड़ा जाए” विषय पर प्रेरणादायी मोटिवेशनल टॉक का आयोजन हुआ जिसके मुख्य वक्ता कीर्ति चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह रहे। इस दौरान श्री सिंह कीर्ति चक्र ने कहा कि जीवन में चुनौतियां प्रत्येक व्यक्ति के सामने आती हैं लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखते हैं। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे कठिनाइयों से घबराएं नहीं और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा, “वीर तुम बढ़े चलो, कठिनाइयों से मत डरो। लक्ष्य कितना भी कठिन क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से उसे प्राप्त किया जा सकता है।” विद्यार्थियों को नेतृत्व की भावना विकसित करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल आदेश देने का नाम नहीं है, बल्कि कठिन समय में स्वयं आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करने का नाम है। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिये। इसी क्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल का जीवन युवा पीढ़ी के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की प्रेरणादायी पाठशाला है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य वक्ता के सैन्य अनुभव और जीवन-संघर्ष विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने मुख्य वक्ता एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, श्रीप्रकाश यादव, डॉ. राजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राहुल राय, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, रविकेश मौर्य, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. आश्रया दुबे, डॉ. शुभम सिंह, योगेश उत्तम सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan