top
Jaunpur News: डीएम ने परिषदीय विद्यालयों एवं आंकवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने करंजाकला क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिये। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में प्रधानाध्यापक सकीना खातून बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं जिस पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए चावल का नमूना लिया गया तथा रसोई में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में कंप्यूटर को क्रियाशील कराने एवं दीक्षा ऐप का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में अधिकांश बच्चे बिना यूनिफॉर्म के पाए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय पाल्हामऊ में शिक्षिका कुसुम द्विवेदी अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी लेते हुए शिक्षण व्यवस्था में सुधार, साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालय परिसर के निरीक्षण में भी आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों में मिली कमियों को दूर कराते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाय।
Read full article on Aap Ki Ummid