Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Jaunpur News: मांगों के प्रति केन्द्र सरकार की उदासीनता से पेंशनर्स आक्रोशित

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
Jaunpur News: मांगों के प्रति केन्द्र सरकार की उदासीनता से पेंशनर्स आक्रोशित
अजय पाण्डेय जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में हुई। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किये जाने सहित दस सूत्रीय मांग यथा— पेंशन राशिकरण की धनराशि की मासिक वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, कोविडकाल काल के स्थगित महंगाई राहत के बकाये का भुगतान किये जाने, पेंशन की धनराशि को आयकर से मुक्त करने आदि मांग की पेंशनर्स हस्ताक्षर याचिका प्रदेश के सभी 75 जनपद से संगठन के प्रदेश स्तर पर संग्रहित करके बीते 17 जून से प्रतिदिन एक जनपद की हस्ताक्षर याचिका रजिस्टर्ड डाक से प्रधानमन्त्री कार्यालय भेजी जा रही है। उसकी प्राप्ति एवं केंद्र सरकार के सचिव वित्त ब्यय को भेजने की सूचना प्रधानमन्त्री कार्यालय के प्रदेश संगठन को प्राप्त हुआ है। इसके पश्चात कई दिन दूरभाष से प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव को पीएमओ कार्यालय दिल्ली से बात करके बताया गया कि आपके संगठन की पेंशनर्स समस्याओ का निस्तारण कर दिया गया है। आप संतुष्ट हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मांग पत्र को अग्रसारित करना निस्तारण नहीं है। निस्तारण वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स का टर्म्स रिफरेन्स सम्मिलित करने का संकल्प पत्र जारी करना है। इस तरह सरकार की मंशा साफ नहीं है। संगठन स्तर से प्रथम चरण पूरा हो जाने पर द्वितीय चरण में भी हस्ताक्षर याचिका अभियान संगठन के अग्रिम दूसरे कार्यक्रम तक चलता रहेगा। आप सब मिलकर कार्यक्रम को सफल बनायें। वक्ताओं ने पेंशनर्स विरोधी सरकार की नीतियों का विरोध करते हुये संगठन के प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के संघर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। दस सूत्रीय मांग से सम्बन्धित प्रधानमन्त्री जी को दूसरे चरण के लिए भेजे जाने वाली हस्ताक्षर याचिका के लिये अभियान चलाकर पूरा करने की कार्रवाही को शीध्र पूर्ण करने का सदन को आश्वस्त किया। बैठक को ओंकार नाथ मिश्र, नरेन्द्र त्रिपाठी, कंचन सिंह, राम अवध लाल श्रीवास्तव, सम्प्रेक्षक राम आसरे रजक, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, सूबेदार यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजपति विश्र्वकर्मा, राम प्रताप यादव, सुरेन्द्र प्रसाद मौर्य, मदन मोहन सोनकर, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, लालचन्द्र यादव, राम अवध यादव, फूलचन्द्र नाविक आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। संरक्षक की भाभी के निधन पर जताया गया शोक इस दौरान शीला श्रीवास्तव पूर्व चेयरमैन नगर पालिका आजमगढ़ भाभी राकेश श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत के आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan