crime
Jaunpur News: निगोह बाजार में पशु मांस बेचने का आरोपी चाकू संग गिरफ्तार
अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में पशु का मांस बेचने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईशान अली उर्फ डब्बू भांट पुत्र स्व. हिलर निवासी ग्राम निगोह, थाना बरसठी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘समग्र’ के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और हेड कांस्टेबल कैलाश सरोज के साथ जमुनीपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस टीम ने निगोह बाजार में कार्रवाई करते हुए ईशान अली को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2024 में बरसठी थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।
Read full article on Aap Ki Ummid