Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

जयपुर में दिवाली पर परकोटा में शाम को ट्रैफिक बंद:शहर में 8 जगह नो व्हीकल जोन; गलत पार्किंग पर ड्रोन कैमरों से होगा चालान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 2, 2026 👁 2 views
जयपुर में दिवाली पर परकोटा में शाम को ट्रैफिक बंद:शहर में 8 जगह नो व्हीकल जोन; गलत पार्किंग पर ड्रोन कैमरों से होगा चालान
जयपुर में दिवाली पर बाजारों में खरीदारी और रोशनी देखने आने वालों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे से परकोटे में कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। 8 जगह नो व्हीकल जोन बनाए गए हैं। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कों पर पार्किंग नहीं होगी। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं। झोटवाड़ा रोड और स्टेशन रोड से आने वाले लोग चांदपोल अनाज मंडी में गाड़ी खड़ी कर मेट्रो से परकोटे में आ सकेंगे। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ से आने वालों को भी नजदीकी मेट्रो पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर मेट्रो से आने की सलाह दी गई है। परकोटे में पैदल चलने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था रहेगी। परकोटे में इन रास्तों से कर सकेंगे प्रवेश छोटी चौपड़ से कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद दिवाली के दौरान परकोटे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छोटी चौपड़ से संजय सर्किल, अजमेरी गेट और चौगान चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। चौगान चौराहे से छोटी चौपड़ आने वाला ट्रैफिक भी बंद रहेगा। इसके अलावा त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की तरफ, न्यू गेट चौराहे से त्रिपोलिया गेट की तरफ, बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट और रामगंज चौपड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। सुभाष चौक से बड़ी चौपड़, गुरुद्वारा मोड़ से मिनर्वा सर्किल और घाटगेट से मिनर्वा सर्किल की तरफ भी ट्रैफिक बंद रहेगा। मिनर्वा सर्किल से एमडी रोड और धर्म सिंह सर्किल की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। यादगार से अजमेरी गेट, त्रिमूर्ति सर्किल से आरोग्य पथ तिराहे और आरोग्य पथ तिराहे से रामनिवास बाग के अंदर जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है। आरोग्य पथ से सूचना केंद्र तिराहे, पृथ्वीराज टी-पॉइंट से एसएमएस अस्पताल और अशोका टी-पॉइंट से यादगार तक जाने वाले ट्रैफिक पर भी रोक रहेगी। सेंट जेवियर चौराहे और न्यू कॉलोनी चौराहे से पांच बत्ती की तरफ जाने वाले वाहनों के साथ एमआई रोड पर गलियों से आने वाले ट्रैफिक पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान गलियों से मुख्य मार्गों पर आने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग पर चल रहे ट्रैफिक की दिशा में ही चलना होगा। इन रास्तों से निकल सकेंगे वाहन संजय सर्किल से ब्रह्मपुरी और आमेर की तरफ जाने वाले हल्के वाहन सरोज सिनेमा और माउंट रोड से रामगढ़ मोड़ की तरफ जा सकेंगे। जलमहल की तरफ से आने वाले हल्के वाहन सुभाष चौक, चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट और घाटगेट बाजार से बाहर निकल सकेंगे। जलेबी चौक से दोपहिया वाहन नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योढ़ी, सादुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे। छोटी चौपड़ की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। बड़ी चौपड़ से वाहन रोड मीडियन के दाईं ओर से पुराने आमेर वन-वे होते हुए जोरावर सिंह गेट की तरफ जा सकेंगे। गोविंद मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग से आने वाले हल्के वाहन धर्म सिंह सर्किल, एमडी रोड, मिनर्वा सर्किल और सांगानेरी गेट से प्रवेश कर सकेंगे। सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग की भूमिगत पार्किंग के रास्ते जेएलएन मार्ग की तरफ जा सकेंगे। टोंक रोड और जेएलएन मार्ग की तरफ से आने वाले हल्के वाहन नारायण सिंह तिराहे, पृथ्वीराज रोड, स्टैच्यू सर्किल, चौमूं हाउस चौराहे और एमआई रोड होते हुए अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। अजमेर रोड और खासाकोठी की तरफ से आने वाले वाहन एमआई रोड और अजमेरी गेट होते हुए किशनपोल बाजार में जा सकेंगे। झोटवाड़ा रोड से आने वाले वाहन संजय सर्किल से चांदपोल बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। आमेर और दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले हल्के वाहन गोविंद मार्ग, टीपी नगर और दिल्ली बाइपास का इस्तेमाल कर सकेंगे। परकोटे में 8 जगह नो व्हीकल जोन दिवाली के दौरान परकोटे में 8 जगह नो व्हीकल जोन रहेंगे। इन जगहों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रामनिवास बाग चौराहे से सांगानेरी गेट के बीच, रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग के गेट को छोड़कर। यादगार तिराहे से रामनिवास बाग चौराहे के बीच एक तरफ। बापू बाजार। नेहरू बाजार। इंदिरा बाजार। संजय बाजार। बांदरवाल गेट से बड़ी चौपड़ के बीच। छोटी चौपड़ से सादुल सिंह की नाल तक गणगौरी बाजार और घोड़ा सर्किल से एमजीडी गेट, रामनिवास बाग तक का क्षेत्र। प्रमुख बाजारों में सड़क पर नहीं होगी पार्किंग जौहरी बाजार, हवा महल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार, एमआई रोड, अशोका मार्ग, टोंक रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, भगवानदास रोड, पृथ्वीराज रोड और संसार चंद्र रोड के प्रमुख मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। नो-पार्किंग क्षेत्र या प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर ड्रोन और कैमरों के जरिए चालान किया जाएगा। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन चांदपोल और स्टेशन रोड की तरफ से आने वाले: चांदपोल अनाज मंडी और चांदपोल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग। माउंट रोड, ब्रह्मपुरी और चौगान की तरफ से आने वाले: चौगान स्टेडियम के अंदर। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ से आने वाले: टोंक रोड से नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, धर्म सिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग और गोविंद मार्ग की तरफ से आने वाले: धर्म सिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग। परकोटे के निवासी: 6 से 9 नवंबर तक रामनिवास बाग स्थित जे.डी.ए. पार्किंग और रामलीला मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग की उपलब्धता और ट्रैफिक की स्थिति जानने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। लोग इसे स्कैन करके जानकारी ले सकते हैं। पैदल चलने वालों के लिए अलग रास्ते परकोटे में रोशनी देखने और बाजारों में खरीदारी करने आने वालों के लिए पैदल चलने के रास्ते तय किए गए हैं। चांदपोल गेट से छोटी चौपड़ तक रोड मीडियन के दाईं तरफ। छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ। बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ। अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ। सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ। हल्के मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा पर भी रोक त्योहारी सीजन में परकोटे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर हल्के मालवाहक वाहनों के संचालन के लिए समय तय किया गया है। 6 और 7 नवंबर को: परकोटा, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोका मार्ग, यादगार तिराहे से रामबाग चौराहे और एमडी रोड पर हल्के मालवाहक वाहन शाम 4 बजे तक चल सकेंगे। इसके बाद इनका प्रवेश बंद रहेगा। 8 और 9 नवंबर को: शाम 4 बजे तक केवल तिपहिया हल्के मालवाहक वाहन चल सकेंगे। इसके बाद इनका प्रवेश भी बंद रहेगा। 6 से 9 नवंबर तक परकोटा, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोका मार्ग, यादगार तिराहे से रामबाग चौराहे और एमडी रोड पर ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आमजन की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से अनुमति प्राप्त ई-रिक्शा चल सकेंगे। पर्यटक और सार्वजनिक परिवहन की बसें भी 6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक परकोटा क्षेत्र में नहीं चल सकेंगी। गौरव टावर के आसपास भी बदलेगा ट्रैफिक गौरव टावर के सामने और मालवीय नगर सेक्टर-10 की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। जवाहर सर्किल और जयपुरिया अस्पताल रोड से सेक्टर-10 मालवीय नगर की तरफ जाने वाले वाहन मालवीय नगर फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे लाइन के पास पूर्णिमा रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। सेक्टर-10 मालवीय नगर से आने वाले वाहन भी रेलवे लाइन के पास पूर्णिमा रोड से मालवीय नगर फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सड़क का इस्तेमाल करते हुए जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर जा सकेंगे। जवाहरलाल नेहरू मार्ग से गौरव टावर के सामने वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सेक्टर-10 मालवीय नगर की तरफ जा सकेंगे। हालांकि, सेक्टर-10 से गौरव टावर के सामने से जवाहरलाल नेहरू मार्ग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर रोक रहेगी। जयपुर स्टॉक एक्सचेंज, क्रिस्टल कोर्ट मॉल, गौरव टावर और जीटी मॉल के बीच के रास्ते पर भी ट्रैफिक बंद रहेगा। सेक्टर-9 की तरफ से गौरव टावर आने वाले और वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे से गौरव टावर की तरफ आने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। यहां प्रमुख सड़कों पर पार्किंग नहीं होगी। राजा पार्क में भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली राजापार्क क्षेत्र में गोविंद मार्ग से परनामी मंदिर चौराहे होते हुए आर्य समाज रोड और पंचवटी सर्किल की तरफ जा सकेंगे। लेकिन पंचवटी सर्किल से आर्य समाज रोड होते हुए परनामी मंदिर चौराहे से गोविंद मार्ग की तरफ नहीं आ सकेंगे। शिवानंद मार्ग और गुरुनानकपुरा रोड से परनामी मंदिर चौराहे होते हुए गोविंद मार्ग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर भी रोक रहेगी। व्यास मार्ग से आगे एलबीएस मार्ग होते हुए गोविंद मार्ग की तरफ जा सकेंगे, लेकिन गोविंद मार्ग से एलबीएस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। गोविंद मार्ग से रमाडा होटल के पास वाली गली से पंचवटी सर्किल की तरफ जा सकेंगे। इसका उलटा रास्ता यानी पंचवटी सर्किल से रमाडा होटल के पास वाली गली से गोविंद मार्ग की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य मार्गों पर बाईं तरफ चार पहिया और दाईं तरफ दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य मार्गों पर अन्य जगह पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। वैशाली नगर और मानसरोवर में भी व्यवस्था वैशाली नगर और आम्रपाली बाजार में रोशनी देखने आने वाले लोग अमर जैन अस्पताल, नेशनल हैंडलूम के पास जेडीए पार्किंग और गांधी पथ पर यादव फार्म की खाली जमीन पर वाहन खड़े कर सकेंगे। मानसरोवर क्षेत्र में मध्यम मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए मिनी बस और लो-फ्लोर बसों को जरूरत के अनुसार भृगु पथ और एसएफएस चौराहे से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर चलाया जाएगा। दिवाली पर देर रात तक चलेगी मेट्रो दिवाली के दौरान आमजन की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो का संचालन देर रात तक रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने झोटवाड़ा रोड और स्टेशन रोड से आने वाले लोगों से चांदपोल अनाज मंडी में वाहन पार्क करके मेट्रो से परकोटे में आने की अपील की है। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ से आने वाले लोग भी नजदीकी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में वाहन खड़ा करके मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन दिवाली पर ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे: ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095 हेल्पलाइन: 0141-2565630 हेल्पलाइन: 0141-2561256 व्हाट्सऐप हेल्प डेस्क: 8764866972 एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बिना रोक जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan