Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जयसिंहपुर बार एसोसिएशन के चुनाव:अधिवक्ताओं ने खरीदें नामाकंन पत्र, 3 अक्टूबर को सभागार में होंगे मतदान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
जयसिंहपुर बार एसोसिएशन के चुनाव:अधिवक्ताओं ने खरीदें नामाकंन पत्र, 3 अक्टूबर को सभागार में होंगे मतदान
सुलतानपुर में जयसिंहपुर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तहसील परिसर में सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 3 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता बब्बन प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता अभयराज यादव तथा अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, सचिव पद के लिए अधिवक्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, अधिवक्ता प्रेम शंकर पांडेय और अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चे लिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता ओम प्रकाश वर्मा तथा अधिवक्ता राघवेंद्र दूबे ने नामांकन पत्र खरीदा। चुनाव को लेकर तहसील परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसके चलते दिनभर चुनावी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आगामी 3 अक्टूबर को बार एसोसिएशन सभागार में मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही तहसील परिसर में प्रचार-प्रसार और चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan