politics
झाबुआ में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस:सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल; देश में अमन-चैन के लिए मांगी गईं दुआएं
झाबुआ में मुस्लिम पंचायत अहले सुन्नत वल जमात के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में भाईचारे और सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला। हुसैनी चौक से निकला जुलूस हुसैनी चौक से शुरू हुआ जुलूस मारुति नगर, मौलाना आजाद मार्ग, बावड़ी मस्जिद, राजबाड़ा और मुख्य बाजार होते हुए वापस हुसैनी चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस का शहर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नशे से दूर रहने की दी नसीहत जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल साहब ने देश में शांति और खुशहाली के लिए दुआएं कराईं। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। प्रशासन और शहरवासियों का जताया आभार मुस्लिम पंचायत के सदर कुतुबुद्दीन शेख ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नागरिकों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar