Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

झांसी में 201585 कृषकों को मिली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि:पीएम के बटन दबाते ही 40.31 करोड़ रुपए खातों में पहुंचे, किसानों के चेहरे खिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
झांसी में 201585 कृषकों को मिली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि:पीएम के बटन दबाते ही 40.31 करोड़ रुपए खातों में पहुंचे, किसानों के चेहरे खिले
झांसी के 201585 कृषकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त दी गई। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाते ही किस्त का पैसा किसानों के खातों में जमा हो गया। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार सहित जनपद के सभी विकासखंड सभागार, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, सहकारिता विभाग की मंडियां, मंडी, कृषक उत्पादन संगठन के कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रसारित प्रदर्शित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जन प्रतिनिधियों सहित उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा देखा और सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने उपस्थित किसानों सहित जनपद के 201585 योजना अंतर्गत लाभार्थी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। साल में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि 2019 से यह योजना सतत रूप से जारी है। जिसमें वर्ष में 6000 रुपए तीन किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना सतत रूप से जारी है जो कि किसानों की छोटी-मोटी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार से बिचौलियों का समावेश नहीं नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना अन्तर्गत प्रति परिवार को 6 हजार रुपए की धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में प्रदान की जा रही है। आज योजनान्तर्गत 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कुल 201585 किसानों को धनराशि 40.31 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी गई। ये रहे मौजूद विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील किसानों सहित संयुक्त निर्देशक कृषि डॉ वीवी दुबे, डीडी कृषि बुद्ध देव दिवेदी, विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा, लल्ला सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार एंव उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan