top
जिला चिकित्सालय में कायाकल्प राउंड,व्यवस्थाओं की टीम ने की सराहना
जिला चिकित्सालय में बुधवार को कायाकल्प राउंड के तहत अमरोहा से आई दो सदस्यीय टीम ने पियर निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वच्छता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में दवाओं के बेहतर रखरखाव और ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली की सराहना की गई। आईपीएचएल लैब में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर सुझाव दिए गए। टीम ने मरीजों से भी सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
Read full article on Tarun Mitra