Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत के बाद नया मोड़:16 के खिलाफ क्रॉस केस, BJP विधायक ने आंदोलन की दी थी चेतावनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 5 views
जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत के बाद नया मोड़:16 के खिलाफ क्रॉस केस, BJP विधायक ने आंदोलन की दी थी चेतावनी
बाराबंकी में रविवार शाम करीब 4 बजे नया मोड़ सामने आया। जमीन विवाद में 70 साल के शमशेर अली की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के बाद हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत का एक वीडियो सामने आया। इसमें विधायक थाना प्रभारी को दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज की है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है। सरकारी परती जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद घटना 16 अगस्त को पूरे गुमान मजरे कोलवा गांव में हुई थी। घर के सामने सरकारी परती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से शमशेर अली की मौत हो गई थी। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए थे। पहले 15 नामजद पर दर्ज हुआ था मुकदमा घटना के बाद पुलिस ने शमशेर अली के परिजनों की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 15 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ क्रॉस केस भाजपा विधायक दिनेश रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सीमा सिंह पत्नी विक्रमाजीत सिंह की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया। पुलिस ने अजमत अली, मो. रियाज, सलामुद्दीन, मो. हुसैन, मुश्ताक अली और गफ्फार अली समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 15 नामजद और एक अज्ञात आरोपी शामिल है। बाग की जमीन की जुताई के दौरान हमले का आरोप क्रॉस केस की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बाग की जमीन की जुताई के दौरान विपक्षी पक्ष ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। आरोप है कि हमले से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा था। दोनों पक्षों की तहरीर की जांच कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर निष्पक्ष और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan