Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

के एल के छात्रों ने ‘डिजाइन मेकर्स 2026’ में लहराया परचम

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
के एल के छात्रों ने ‘डिजाइन मेकर्स 2026’ में लहराया परचम
के एल के छात्रों ने ‘डिजाइन मेकर्स 2026’ में लहराया परचम मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने ‘डिजाइन मेकर्स 2026’ प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट सफलता हासिल की। क्षेत्र के करीब 10 प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘डिजाइन चैलेंज एवं डिजाइन विलेज एंड मटीरियल इन मोशन, डिमिस्टिफाइंग एनिमेशन’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘कैरेक्टर डिजाइन: मार्क मेकिंग फॉर फन’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आयोजन के दौरान बेनेट यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी और शिव नाडर यूनिवर्सिटी जैसे देश के प्रमुख डिजाइन एवं आर्किटेक्चर संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें डिजाइन और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधन और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, प्रतिभा और नवाचार की क्षमता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan