Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कानपुर में NEET छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:परिजन बोले- पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था, बहन ने खिड़की से देखा तो फंदे से लटका मिला शव

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
कानपुर में NEET छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:परिजन बोले- पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था, बहन ने खिड़की से देखा तो फंदे से लटका मिला शव
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राधापुरम में मंगलवार शाम NEET की तैयारी कर रहे 18 साल के छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर छोटी बहन ने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भाई का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे में गया था राधापुरम निवासी अरुण सिंह यादव निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटियां कशिश और सुरभि तथा 18 वर्षीय बेटा अंश उर्फ लवकुश था। परिजनों के मुताबिक अंश NEET प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी बड़ी बहन पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मंगलवार को अरुण सिंह रोज की तरह काम पर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी रेखा दुकान पर थीं। दोपहर में खाना खाने के बाद अंश अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बहन ने खिड़की से झांका तो लटका मिला शव अंश के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर छोटी बहन सुरभि को अनहोनी की आशंका हुई। उसने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भाई का शव फंदे से लटका था। उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने यूपी-112 पर सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan