crime
कोलारस स्टेशन पर 10 अगस्त से नहीं हुई सफाई:प्लेटफार्म से लेकर टिकट काउंटर के पास तक कचरा, प्रबंधक बोले- फंड की कमी
शिवपुरी के कोलारस रेलवे स्टेशन पर 10 अगस्त के बाद से सफाई नहीं हुई। गंदगी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह कचरा फैला है। बारिश के कारण कचरे के साथ पानी भी जमा हो गया है। इससे बदबू आ रही है। यात्रियों को इसी गंदगी के बीच बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर 10 अगस्त से सफाई नहीं हुई है। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्टेशन की स्थिति खराब है। ट्रेनें लेट होने पर उन्हें घंटों इसी गंदगी के बीच रहना पड़ता है। कोलारस रेलवे स्टेशन से रोज सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। कई ट्रेनों का यहां आवागमन होता है। इसके बावजूद स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सफाई कर्मचारी नहीं होने से बढ़ी परेशानी कोलारस स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि पहले रेलवे का एक कर्मचारी स्टेशन की सफाई करता था। उसके निधन के बाद से यहां कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि 10 अगस्त के बाद स्टेशन पर कोई सफाई नहीं हुई है। स्टेशन प्रबंधक के अनुसार, रेलवे की ओर से स्टेशन की सफाई के लिए केवल 5 हजार रुपए का फंड मिलता है। इस राशि से फिनायल, झाड़ू और पोछा जैसी सामग्री खरीदने के साथ किसी निजी व्यक्ति से सफाई करवाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि इतनी कम राशि में कोई निजी व्यक्ति सफाई का काम करने को तैयार नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा पत्र सुरेश कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर उन्होंने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को लिखित पत्र भेजा है। अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द समस्या का समाधान होगा और स्टेशन पर नियमित सफाई शुरू हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar