Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

कैमूर जिला नियोजनालय में फ्री कंप्यूटर लाइब्रेरी:ग्रामीण छात्रों को मिली डिजिटल सुविधा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी हुई आसान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 7 views
कैमूर जिला नियोजनालय में फ्री कंप्यूटर लाइब्रेरी:ग्रामीण छात्रों को मिली डिजिटल सुविधा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी हुई आसान
कैमूर जिले के जिला नियोजनालय परिसर में युवाओं के लिए एक नि:शुल्क डिजिटल कंप्यूटर लाइब्रेरी शुरू की गई है। आठ आधुनिक कंप्यूटरों से लैस यह लाइब्रेरी दूर-दराज के ग्रामीण छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है। बड़ी संख्या में आते हैं छात्र-छात्राएं इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है। ये छात्र महंगे कोचिंग संस्थानों या निजी इंटरनेट सुविधाओं का खर्च उठाने में असमर्थ थे। लाइब्रेरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। यहां उपलब्ध हाई-स्पीड इंटरनेट और कंप्यूटरों की मदद से वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लेते हैं। इसके अतिरिक्त, वे सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों की भी मुफ्त तैयारी करते हैं। लाइब्रेरी मिलने से पढ़ाई आसान स्थानीय छात्र-छात्राओं ने इस सुविधा पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले इंटरनेट और कंप्यूटर के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई होती थी। अब एक ही छत के नीचे शांत वातावरण और मुफ्त कंप्यूटर लाइब्रेरी मिलने से पढ़ाई आसान हो गई है। नियोजनालय प्रशासन के अनुसार, इस कदम से दूर-दराज के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे। इससे वे अपनी तैयारी को मजबूत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan