Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कमिश्नर बोले-भोपाल के सभी चौराहे लेफ्ट टर्न फ्री हो:बैरागढ़ में ओवरब्रिज के अधूरे काम पर नाराजगी; कहा-ट्रैफिक फ्री रोड करें

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
कमिश्नर बोले-भोपाल के सभी चौराहे लेफ्ट टर्न फ्री हो:बैरागढ़ में ओवरब्रिज के अधूरे काम पर नाराजगी; कहा-ट्रैफिक फ्री रोड करें
भोपाल के सभी चौराहों को लेफ्ट टर्न और ब्लैक स्पॉट फ्री बनाया जाएगा। इस मुद्दे पर गुरुवार को भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने जिम्मेदारों की बैठक ली। कहा कि ब्लैक स्पॉट हटाए जाए। संत हिरदाराम नगर में बन रहे ओवरब्रिज की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह निर्माण निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। अगले दो महीने में बैरागढ़ मार्केट क्षेत्र में ब्रिज संबंधित काम पूरा कर ट्रैफिक फ्री रोड करें। कमिश्नर शर्मा ने भोपाल शहर एवं आसपास की सड़कों में ब्लैक स्पॉट दूर करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यातायात पुलिस, नगर निगम एवं सभी निर्माण एजेंसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। शहर में जहां ब्लैक स्पॉट तत्काल दूर नहीं हो सकते, वहां पर बेहतर एवं प्रभावी संकेतक लगाए जाए। कमिश्नर शर्मा ने कहा कि अगले साल जनवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है। इसलिए भोपाल के आसपास सांची, भोजपुर जैसे पर्यटन स्थलों की सड़कों पर भी ध्यान दिया जाए। मेट्रो के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कें सुधारने में तत्परता बरते। तय करें कि सड़कें बेहतर हों और आम जनता को परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही मेट्रो वाले मार्गों की सड़कों के लिए मेट्रो एवं संबंधित निर्माण एजेंसी आपसी समन्वय के साथ निर्णय लें एवं मार्गों पर तत्काल प्रभाव से सुगम आवागमन करें। जलभराव की स्थिति न बने कमिश्नर ने कहा कि बारिश में खराब हुई सड़कों को दुरुस्त कराए। कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनें। उन्होंने कहा कि भोपाल शहर में सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए बहुत सारी एजेंसी कार्य करती हैं। इन सभी एजेंसियों में परस्पर समन्वय रहना चाहिए। भोपाल बायपास जंक्शन पर एप्रोच रोड भी बनाए संभागायुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान खराब हुई सड़कों के रखरखाव का कार्य तत्काल प्रभाव से करें। जहां कहीं भी शिकायत आती है, वहां रिस्पांस टाइम अत्यंत कम होना चाहिए। भोपाल शहर की ओर आने वाले मार्गों पर भी मरम्मत कराए। उन्होंने संभाग में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। भोपाल बायपास रोड रायसेन जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास एप्रोच रोड बनाने एवं रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए साइनेज, रेडियम लगाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट तय समय में पूरा करने को कहा। एयरोसिटी भोपाल में बनेगा ‘कंट्रोल सेंटर कॉम्पलेक्स ऑफ वैस्ट रीजन’ कमिश्नर शर्मा ने गुरुवार को ग्रिड इंडिया लिमिटेड और भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें इस प्रोजेक्ट को स्थापित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। कहा कि एयरोसिटी भोपाल क्षेत्र में ग्रिड कंट्रोल ऑफ इंडिया लिमिटेड देश का अपनी तरह का पहला कंट्रोल सेंटर कॉम्प्लेक्स बना रहा है। जहां से देश के पश्चिमी क्षेत्र की इलेक्ट्रिीसिटी ग्रिड कंट्रोल होगी। बैठक में बताया कि कंट्रोल सेंटर कॉम्पलेक्स का निर्माण भोपाल विकास प्राधिकरण करवा रहा है। जिसके लिए उसका ग्रिड इंडिया लिमिटेड के साथ 'कांसेप्ट टू कम्पलीशन' एमओयू हो चुका है। कॉम्पलेक्स के लिए भूमि का आवंटन भी हो चुका है। इसके निर्माण में लगभग 305 करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह लगभग 2 वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। बैठक में संभागायुक्त शर्मा ने कंट्रोल सेंटर कॉम्पलेक्स के निर्माण के संबंध में निविदा आमंत्रण, भवन अनुज्ञा, पर्यावरणीय स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन, ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन आदि के संबंध मं विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिए। शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्य निर्बाध संपन्न हो और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा हो, यह तय करें। आईएसबीटी सहित प्रमुख स्थानों पर स्थापित करें ईवी चार्जिंग स्टेशन कमिश्नर ने गुरुवार को ही भोपाल स्मार्ट सिटी डेपलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए आईएसबीटी सहित प्रमुख स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। बैठक गोविंदपुरा स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख प्रोजेक्ट में एबीडी एरिया में किए जा रहे विकास कार्य और ईवी चार्जिंग परियोजनाएं प्रमुख हैं। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन, शहर के बस डिपो और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने टीटी नगर स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में लैंड मोनेटाइजेशन के संबंध में सीईओ से चर्चा की। विकास कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आईटीएमएस का भी निरीक्षण बैठक से पहले संभागायुक्त शर्मा ने भोपाल स्मार्ट सिटी इंक्यूबेशन सेंटर बी-नेस्ट और इंटीग्रेटेड टैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आईटीएमएस का भी निरीक्षण किया और ई-चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की। स्टार्टअप्स के लिए भोपाल स्मार्ट सिटी द्वारा इंक्यूबेशन सेंटर बी-नेस्ट संचालित किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan