Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कन्नौज में इंस्पेक्टर समेत 5 पर FIR:टेम्पो ड्राइवर से लूट मामले में कार्रवाई न करने का आरोप; कोर्ट के आदेश पर एक्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
कन्नौज में इंस्पेक्टर समेत 5 पर FIR:टेम्पो ड्राइवर से लूट मामले में कार्रवाई न करने का आरोप; कोर्ट के आदेश पर एक्शन
कन्नौज में गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर समेत 5 लोगों पर लूट के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर घटना के करीब 3 महीने बाद एफआईआर दर्ज की गई। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी और चार अज्ञात पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों को नामजद किया है। तमंचा लगाकर टेम्पो ड्राइवर से लूट तालग्राम कस्बे के कायस्थान बजरिया निवासी शेखर पुत्र रामनाथ 14 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे टेम्पो लेकर गुरसहायगंज जा रहे थे। विशम्भरपुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें घेरकर टेम्पो रुकवा लिया। शेखर के मुताबिक, आरोपियों ने तमंचा लगाकर उनके साथ मारपीट की। तमंचे की बट से हमला करने के बाद उनसे 3 हजार रुपए लूट लिए। 112 पर सूचना देने का दावा शेखर का आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें गुरसहायगंज कोतवाली ले गए। कोतवाली में समझौते का दबाव बनाने का आरोप शेखर के अनुसार, वह लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय अवस्थी ने कार्रवाई करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया। शेखर ने समझौता करने से इनकार किया तो उनसे तहरीर बदलने को कहा गया। आरोप है कि तहरीर बदलने से इनकार करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें कोतवाली से भगा दिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। SP से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे घटना के बाद शेखर ने डाक के माध्यम से तत्कालीन एसपी बिनोद कुमार से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर मामले में एंटी डकैती कोर्ट ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समेत 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली में केशरी प्रसाद मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, योगेश मिश्र, कुलदीप मिश्र, तत्कालीन चौकी प्रभारी भरत सिंह और चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan