top
कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में महाप्रसादी, श्रृंगार उत्सव:2.50 लाख भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार
कानपुर के परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर धाम में रविवार को बाबा आनंदेश्वर महादेव की महाप्रसादी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए भंडारे में शाम 6 बजे तक करीब 2.50 लाख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, देर रात 12 बजे तक करीब 3.50 लाख भक्तों के प्रसाद ग्रहण करने का अनुमान है। जूना अखाड़े की ओर से आयोजित महाप्रसादी उत्सव में कानपुर के अलावा आसपास के जिलों और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बाबा आनंदेश्वर का महाप्रसाद ग्रहण किया। सावन के समापन के बाद होता है आयोजन मीडिया प्रभारी आशुतोष ने बताया कि सावन महीने के समापन के बाद पड़ने वाले रविवार को हर साल बाबा आनंदेश्वर की महाप्रसादी और मंदिर के विशेष श्रृंगार का आयोजन किया जाता है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्यमहंत एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री पूज्य श्री हरिगिरिजी महाराज की छत्रछाया और दिशा-निर्देश में मंदिर प्रशासन ने भंडारे की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। झालरों से सजा मंदिर, भजन-कीर्तन ने बांधा माहौल महाप्रसादी उत्सव के दौरान आनंदेश्वर मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों और रोशनी से सजाया गया। मंदिर के विभिन्न देव मंदिरों की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन में कानपुर के अलावा फतेहपुर, आगरा, उन्नाव, घाटमपुर, झांसी, कन्नौज और फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। बाबा आनंदेश्वर धाम से जुड़े व्यापारी, उद्योगपति, स्थानीय नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महाप्रसादी उत्सव में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के लिए 250 सेवक इंतजाम में लगे महाप्रसादी की तैयारी में मंदिर की तरफ से 250 सेवक लगातार शनिवार रात से कार्य में लगे हुए हैं। यहां प्रसाद में कई व्यंजन तैयार किए गए। इनको तैयार करने के लिए मशीनों का उपयोग किया गया जा रहा है। आटा गूंदने वाली मशीन और सब्जी काटने की मशीन का उपयोग किया गया। जूना अखाड़े के संत-महात्मा रहे मौजूद कार्यक्रम में जूना अखाड़े के गुरु मूर्ति परम पूज्य श्री रामेश्वर गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा सचिव श्रीमहंत वासुदेवयति जी, सचिव पूज्य कंचन गिरि जी महाराज, परम पूज्य विवेकपुरी जी महाराज, पूज्य श्री दीपेश्वरी गिरि जी महाराज, परम पूज्य श्री मथुरा गिरि जी महाराज, थानापति परम पूज्य अत्रिवन जी महाराज और पूज्य डॉ. सुनील गिरि मौजूद रहे। इसके अलावा अजय पुजारी, संजय पुजारी, के. तिवारी, अनूप मिश्रा, मुख्य भंडारी रज्जन और जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश समेत संत-महात्मा, सेवाभावी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, महाप्रसादी उत्सव का उद्देश्य बाबा आनंदेश्वर के भक्तों को एक साथ जोड़ना और सेवा-भाव के साथ महाप्रसाद वितरित करना है। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
Read full article on Bhaskar