business
कानपुर में आईसीएआर निदेशक ने देखी गाजर यूनिट:प्रगतिशील किसानों संग परखी भंडारण व्यवस्था, कर्नल सुभाष देशवाल मॉडल की सराहना
कानपुर में आईसीएआर अटारी जोन-3, कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ के प्रमुखों व प्रगतिशील किसानों के साथ ‘कैरट किंग’ कर्नल (सेवानिवृत्त) सुभाष देशवाल की गाजर भंडारण एवं प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गाजर के वैज्ञानिक भंडारण, आधुनिक सुविधाओं और फसल कटाई के बाद प्रबंधन की तकनीकों का अवलोकन किया। डॉ. सिंह ने कहा कि आधुनिक भंडारण, मूल्य संवर्धन और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नल देशवाल की ओर से विकसित सुविधाएं कृषि उद्यमिता और नवाचार का उदाहरण हैं। ऐसे मॉडलों से सीख लेकर कृषि विज्ञान केंद्र किसानों तक उन्नत तकनीकों का प्रसार कर सकते हैं। वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुभाष देशवाल को ‘यूपी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया था।
Read full article on Bhaskar