top
कानपुर में एचबीटीयू और एमएसएमई सेंटर समझौता:तकनीकी सहयोग पर हस्ताक्षर हुए, नैतिक शिक्षा पुस्तक का लोकार्पण
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU), कानपुर एवं एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, कानपुर के बीच तकनीकी सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शमशेर, कुलसचिव श्री अमित राठौर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. विनय प्रताप सिंह, एचबीटीयू के पूर्व छात्र श्री विवेक मिश्रा, मैकेनिकल विभाग के संकाय सदस्य तथा एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के निदेशक श्री अजय बाजपेयी एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। यह एमओयू विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षण, अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव, संयुक्त अनुसंधान तथा उद्योगोन्मुख नवाचार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। दोनों संस्थानों के बीच विशेषज्ञता एवं तकनीकी संसाधनों के आदान-प्रदान से अकादमिक एवं औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एचबीटीयू के पूर्व छात्र श्री आर.पी. शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “Value Education and Professional Ethics” का भी लोकार्पण किया गया। पुस्तक विद्यार्थियों में मूल्य शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक आचरण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस एमओयू एवं पुस्तक के लोकार्पण को विद्यार्थियों के तकनीकी एवं नैतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Read full article on Bhaskar