Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कानपुर में फर्नीचर कारीगर पर चापड़ से जानलेवा हमला:5 साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा; सिर में 17 टांके लगे, आग में फेंका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
कानपुर में फर्नीचर कारीगर पर चापड़ से जानलेवा हमला:5 साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा; सिर में 17 टांके लगे, आग में फेंका
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के ओमपुरवा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक फर्नीचर कारीगर पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पांच लोगों ने उसे लाठी-डंडों और चापड़ से पीटा और मरा समझकर पास के कूड़े में जल रही आग में फेंक दिया। हमले में कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर भी झुलस गया। पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे कांशीराम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। 2 तस्वीर देखिए... फर्नीचार बनाकर लौट रहा था, रास्ते में घेरकर हमला उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मुख्तार नगर निवासी साहिल हुसैन जाजमऊ के ओमपुरवा में फर्नीचर बनाने का काम करता है। उसकी पत्नी महक रिजवी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे साहिल काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। सभी ने साहिल पर लाठी-डंडों और चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में साहिल सड़क पर गिर पड़ा। हमलावरों ने उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसका एक दांत टूटा और हाथ में गंभीर चोट आई है। इस हमले में साहिल हुसैन बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि जब वह सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था, तो हमलावरों ने उसे मृत समझ लिया। इसके बाद उसे उठाकर पास में कूड़े में जल रही आग में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आग की चपेट में आने से साहिल का एक पैर झुलस गया। दर्द से चीखते हुए मद्द के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोगों ने उसकी हालत देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, साहिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके इलाज के दौरान 17 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने साहिल की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan