crime
कानपुर-प्रयागराज हाईवे जाम करने पर मुकदमा दर्ज:फतेहपुर में चालान काटने के विरोध में ट्रक चालकों ने किया था चक्का जाम
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के पास चालान काटे जाने के विरोध में ट्रक चालकों द्वारा हाईवे पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने कई चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ट्रक चालकों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर चक्का जाम कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने रविवार देर शाम कार्रवाई की। चालान काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, घटना 21 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ बड़ौरी टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच ट्रक संख्या RJ20GC6743, RJ04GD6283 और UP78DN1167 समेत करीब 8-10 ट्रक चालकों ने अपने वाहन हाईवे पर खड़े कर दिए। आरोप है कि चालकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। एंबुलेंस और रोडवेज बसें भी फंसीं ट्रकों के हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़े होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आम राहगीरों के साथ रोडवेज बसों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रकों को हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। सीसीटीवी और वीडियो साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई पुलिस की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ट्रक चालकों ने जानबूझकर लोकमार्ग पर अवरोध उत्पन्न किया और पुलिसकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो समेत अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही गई है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
Read full article on Bhaskar