crime
Kanpur में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. चौबेपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके कब्जे से 164 किलो एल्युमीनियम तार, 98 किलो कॉपर बाइंडिंग, तीन ट्रांसफार्मर कॉइल और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ा गया है. गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला था.
Read full article on Aaj Tak