Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कुपी गांव में अवैध शराब बिक्री का विरोध:महिलाएं पहुंचीं SP ऑफिस, बोलीं- कमाई शराब में जा रही, परिवार टूट रहे; कार्रवाई की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
कुपी गांव में अवैध शराब बिक्री का विरोध:महिलाएं पहुंचीं SP ऑफिस, बोलीं- कमाई शराब में जा रही, परिवार टूट रहे; कार्रवाई की मांग
छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कुपी गांव की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने गांव में शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर एसपी को आवेदन दिया। महिलाओं ने शराब बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और गांव में निगरानी बढ़ाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब आसानी से मिलने के कारण कई परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार के पुरुष दिनभर मजदूरी कर करीब 500 रुपए कमाते हैं। लेकिन घर लौटने से पहले कमाई का बड़ा हिस्सा शराब पर खर्च कर देते हैं। शराब की वजह से परेशान होकर छह के करीब बहुएं ससुराल और पति को छोड़कर मायके चली गई हैं। नशे में घर पहुंचने पर विवाद और मारपीट का आरोप महिलाओं ने बताया कि नशे की हालत में पति घर पहुंचने के बाद पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों से झगड़ा करते हैं। कई बार विवाद मारपीट तक पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है। महिलाओं का कहना है कि शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच रोज विवाद हो रहे हैं। कुछ परिवारों में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिलाएं ससुराल छोड़कर मायके चली गईं। उनका कहना है कि इससे बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। शराब बिक्री बंद कराने की मांग महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से गांव में शराब की अवैध बिक्री बंद कराने की मांग की है। उन्होंने शराब बेचने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने और गांव में लगातार निगरानी रखने की भी मांग की। महिलाओं का कहना है कि शराब की बिक्री बंद होने से मजदूर परिवारों की कमाई घर के खर्च में इस्तेमाल हो सकेगी और घरेलू विवाद भी कम हो सकते हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan