Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कार से उतरकर किसान को घेरा, लाठी-रॉड से पीटा:नजीराबाद के रतनपुर रोड पर वारदात, किसान के सिर-हाथ-पैर में गंभीर चोटें

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
कार से उतरकर किसान को घेरा, लाठी-रॉड से पीटा:नजीराबाद के रतनपुर रोड पर वारदात, किसान के सिर-हाथ-पैर में गंभीर चोटें
भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रूनाहा के पास रतनपुर रोड पर कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार किसान को रोककर जानलेवा हमला कर दिया। किसान को बदमाशों ने घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी उन्हें अधमरी हालत में सड़क पर छोड़कर कार से फरार हो गए। गंभीर हालत में किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात बुधवार सुबह की है। रतनपुर रोड पर बदमाशों ने रोका पुलिस के मुताबिक ग्राम बिजावन खुर्द, नजीराबाद निवासी इंदर सिंह गुर्जर (55) खेती-किसानी करते हैं। वह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। रूनाहा से बागसी की ओर जाने वाले रतनपुर रोड पर कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। इंदर सिंह ने विरोध किया तो बदमाश कार से लोहे की रॉड और लाठी-डंडे निकालकर उन पर टूट पड़े। हमले में इंदर सिंह के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। लगातार मारपीट के बाद वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। पुरानी रंजिश का शक, हमलावरों को नहीं पहचानते पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने का संदेह है। हालांकि इंदर सिंह ने हमलावरों को पहचानने से इनकार किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शाहबाज खान के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरियादी के बयान के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan