Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

कार से युवती का शव फेंककर ड्राइवर फरार हुआ:परिजनों ने व्हाट्सएप पर फोटो देखकर पहचाना, प्राइवेट स्कूल में टीचर थी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
कार से युवती का शव फेंककर ड्राइवर फरार हुआ:परिजनों ने व्हाट्सएप पर फोटो देखकर पहचाना, प्राइवेट स्कूल में टीचर थी
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में कन्हौली गांव के बाहर शनिवार शाम झाड़ियों में मिले युवती के शव की पहचान रविवार को गोरखपुर की निजी स्कूल की शिक्षिका रानी विश्वकर्मा (27) के रूप में हुई। वह शनिवार सुबह स्कूल में पढ़ाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। रविवार शाम करीब छह बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर शव की तस्वीर देखकर गांव के लोगों ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग रामलक्षन पुलिस चौकी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। रानी विश्वकर्मा गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के खुरहुरी लोहार टोला निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा की बेटी थी। वह नई बाजार ब्रह्मपुर स्थित भीएन सेंट्रल एकेडमी में शिक्षिका थी। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल पढ़ाने गई थी। घर पर उसने बताया था कि उस दिन उसे वेतन मिलना था। देर शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। परिवार के लोगों ने स्कूल के अन्य शिक्षकों और प्रधानाचार्य से संपर्क किया। उन्हें जानकारी मिली कि रानी दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से चली गई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कार की डिग्गी से फेंका गया था शव शनिवार शाम करीब सात बजे कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों के पास एक सफेद कार सवार युवती का शव फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। बताया जा रहा है कि कार घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार की खुली डिग्गी देखी थी, लेकिन उसे रोका नहीं गया। व्हाट्सएप पर तस्वीर देखकर हुई पहचान रविवार शाम करीब छह बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर अज्ञात युवती के शव की तस्वीर देखकर गांव के लोगों ने रानी को पहचान लिया। उन्होंने रामलक्षन पुलिस चौकी से संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों को चौकी बुलाया। शाम करीब सात बजे पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान रानी विश्वकर्मा के रूप में की। रानी पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। छोटी बहनें रागिनी और कुसुम तथा छोटा भाई संजीव हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan