crime
कोर्ट परिसर में राजीनामे के बहाने बुलाकर मारपीट:1.51 लाख रुपए देने को तैयार था पीड़ित परिवार; नीमच कैंट थाने में केस
नीमच के कुटुंब न्यायालय परिसर में पति-पत्नी के विवाद में राजीनामे की बातचीत के दौरान पिता-पुत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। एकता कॉलोनी निवासी जाकिर हुसैन ने कैंट थाने में शिकायत देकर महिला समेत तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। चार साल से अलग रह रही है पत्नी जाकिर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अरबाज हुसैन का निकाह 26 फरवरी 2022 को समीना के साथ हुआ था। दोनों के बीच विवाद के बाद समीना करीब चार साल से अलग रह रही है। मामले की सुनवाई कुटुंब न्यायालय में चल रही है। राजीनामे की बात के दौरान पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप शिकायत के मुताबिक 11 सितंबर को दोनों पक्ष राजीनामे की बातचीत के लिए कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान समीना, उसके भाई चुन्नू लाला और पिता हुसैन ने जाकिर और अरबाज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने पिता-पुत्र के साथ थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। 1.51 लाख रुपए और शादी का सामान लौटाने को तैयार था परिवार जाकिर हुसैन का कहना है कि राजीनामे के तहत उनका परिवार 1 लाख 51 हजार रुपए और शादी में मिला सामान वापस करने के लिए तैयार था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। लोक अदालत में भी धमकी देने का आरोप जाकिर ने शिकायत में आरोप लगाया कि 12 सितंबर को लोक अदालत की सुनवाई के दौरान भी दूसरे पक्ष ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कैंट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar