education
काशी नरेश विश्वविद्यालय में नए-सत्र की कक्षाएं 1 सितंबर से:परास्नातक की पढ़ाई 7 सितंबर से होगी शुरू, निर्देश जारी
भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पठन-पाठन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव के आदेश के अनुसार स्नातक स्तर की कक्षाएं 1 सितंबर और परास्नातक स्तर की कक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में भी निर्धारित तिथियों से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। स्नातक के विद्यार्थी 1 सितंबर से कक्षाओं में शामिल होंगे, जबकि परास्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई 7 सितंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभाग प्रभारियों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया है। साथ ही सभी विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों को पठन-पाठन प्रक्रिया प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar