Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर को:14 जिलों के 1.34 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि, 29 सितंबर को अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर को:14 जिलों के 1.34 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि, 29 सितंबर को अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू
सहरसा में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। कोशी प्रमंडल सह पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने मंगलवार शाम सहरसा कमिश्नरी सभागार में प्रेस ब्रीफिंग कर चुनाव कार्यक्रम और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय में मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। 1.34 लाख से अधिक स्नातक मतदाता डालेंगे वोट आयुक्त के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली के आधार पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,34,593 मतदाता हैं। इनमें 1,02,554 पुरुष, 32,034 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए 14 जिलों में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भागलपुर में सबसे अधिक मतदाता जिलेवार आंकड़ों में भागलपुर में सबसे अधिक 24,672 मतदाता हैं। यहां 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूर्णिया में 17 केंद्रों पर 12,135, सहरसा में 13 केंद्रों पर 11,558, कटिहार में 20 केंद्रों पर 11,034 और बांका में 11 केंद्रों पर 10,771 मतदाता हैं। इसके अलावा मधेपुरा में 14 केंद्रों पर 9,696, खगड़िया में 11 केंद्रों पर 9,494, सुपौल में 13 केंद्रों पर 9,474, अररिया में 11 केंद्रों पर 9,118, मुंगेर में 12 केंद्रों पर 8,494, जमुई में 11 केंद्रों पर 6,483, शेखपुरा में 7 केंद्रों पर 4,339, लखीसराय में 7 केंद्रों पर 3,758 और किशनगंज में 8 केंद्रों पर 3,567 मतदाता हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी 14 जिलों में निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। प्रेस ब्रीफिंग में सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास समेत अन्य अधिकारी और मीडियाकर्मी मौजूद थे। चुनाव कार्यक्रम एक नजर में अधिसूचना जारी: 29 सितंबर 2026 नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 7 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर मतदान: 23 अक्टूबर, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतगणना: 27 अक्टूबर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण: 31 अक्टूबर 2026
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan