lifestyle
कौशांबी में तेली दिवस कार्यक्रम कल:जाठी गांव में होगी बैठक, एकजुटता संग सामाजिक विषयों पर मंथन
कौशांबी में तेली दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को गांव जाठी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में कनीश राज गुप्ता, रंजीत साहू, कुलदीप साहू, पिंटू साहू, राजकुमार साहू और शिवबली साहू प्रमुख रूप से शामिल होंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान तेली समाज की एकजुटता और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Read full article on Bhaskar