education
कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर
लखनऊ। युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने तथा उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर दिलाने के लिए कौशल विकास मिशन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से उद्योगों की जरूरतों से जोड़ते हुए युवाओं को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय चैप्टर प्रमुखों को जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों से जोड़ा जाएगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि प्रशिक्षण को व्यावहारिक और उद्योगपरक बनाने के लिए उद्योगों द्वारा आवश्यक रॉ मैटेरियल इन केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्रों पर गेस्ट लेक्चर, मेंटरशिप और तकनीकी ...
Read full article on Tarun Mitra