politics
कौशाम्बी पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा:महिला सिपाही भी हाथों में झंडा लेकर बाइक रैली से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
कौशाम्बी में बुधवार शाम 'हर घर तिरंगा' महाअभियान के तहत पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों, जवानों और महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए, जिनमें महिला सिपाहियों ने स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक किया। मार्ग में तिरंगा लहराते पुलिसकर्मियों को देखकर लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह दिखा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के संदेश को मजबूत करने की अपील की।
Read full article on Bhaskar