top
किशनगंज में बनेगा 620 सीट का अटल कला भवन:1.55 एकड़ जमीन सेरात से फ्री, सांस्कृतिक एक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
किशनगंज जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 620 दर्शक क्षमता वाले आधुनिक 'अटल कला भवन' के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज सदर अंचल के खगड़ा मेला सेरात की 1.55 एकड़ जमीन को सेरात से मुक्त करने का आदेश दिया है। यह फैसला किशनगंज के डीएम नवीन कुमार के भेजे गए प्रस्ताव और पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त की सिफारिश पर लिया गया है। अटल कला भवन के निर्माण के लिए खगड़ा थाना संख्या-57, खाता संख्या-254 के अंतर्गत आने वाले प्लॉट नंबर 537 और 538 की कुल 1.55 एकड़ जमीन को सेरात से मुक्त किया गया है। प्रस्ताव को अधिकारियों से मंजूरी दस्तावेजों के अनुसार, प्लॉट नंबर 537 में 0.93 एकड़ और प्लॉट नंबर 538 में 0.62 एकड़ जमीन शामिल है। फिलहाल यह जमीन खाली जमीन के तौर पर दर्ज है और इसकी जमाबंदी बिहार सरकार के राजस्व विभाग के नाम पर है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के सर्वे कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि इस प्रस्ताव को अधिकारियों से मंजूरी मिल गई है। जिले को काफी फायदा होने की उम्मीद आदेश की कॉपी पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त और किशनगंज के जिलाधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई है। अटल कला भवन बनने से किशनगंज में सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक मंच मिलेगा। इससे स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है।
Read full article on Bhaskar