Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

किशनगंज में ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा:रुइधासा ओवरब्रिज के पास हादसा; मोबाइल छिनतई के दौरान हादसे की आशंका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
किशनगंज में ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा:रुइधासा ओवरब्रिज के पास हादसा; मोबाइल छिनतई के दौरान हादसे की आशंका
किशनगंज शहर के रुइधासा ओवरब्रिज के पास बुधवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। घायल युवक मालदा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से सिलीगुड़ी जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है। मोबाइल छिनतई के दौरान हादसे की आशंका स्थानीय महिला पगली देवी ने बताया कि इस इलाके में कथित तौर पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल छीनने की घटनाएं होती हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोग ट्रेन के पास मोबाइल इस्तेमाल कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते हैं। इस दौरान हादसे होने का खतरा भी रहता है। महिला ने दावा किया कि बुधवार को भी तीन से चार लोग कथित तौर पर छिनतई कर रहे थे। इसी दौरान युवक ट्रेन से गिर गया और उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, छिनतई और हादसे के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। RPF कर रही घटना की जांच आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि घायल युवक का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। युवक की हालत नाजुक बताई गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan