Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कोटा में फार्म हाउस से 11 बकरे चोरी,VIDEO:8 फीट का गेट फांद कर अंदर घुसे, चौकीदार को धमकाया, कार में डालकर ले गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
कोटा में फार्म हाउस से 11 बकरे चोरी,VIDEO:8 फीट का गेट फांद कर अंदर घुसे, चौकीदार को धमकाया, कार में डालकर ले गए
कोटा में एक फार्म हाउस से 11 बकरे चोरी हो गए। मामला कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ कस्बे का हैं। बदमाश 8 फीट का गेट फांद कर फार्म हाउस में घूसे। फिर चौकीदार को धमका कर बकरे चुराकर ले गए। चोरी की घटना फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फार्म हाउस मालिक ने इसकी शिकायत थाने में दी हैं। फार्म हाउस मालिक शागीर ने बताया ताथेड सर्विस रोड़ पर उनका फार्म हाउस हैं। फार्म हाउस में कुल 25 बकरे थे। जिनमें 11 बड़े बकरे थे 5 सितंबर की रात 12 बजे बाद 4 बदमाश कार ने सवार होकर आए। वो 8 फीट ऊंचा लोहे का गेट फांद कर फार्म हाउस में घूस गए। फिर गेट का लॉक तोड़ दिया। आवाज होने पर चौकीदार कमरे से बाहर निकला। बदमाशों ने चौकीदार को कमरें से बाहर निकलने पर मारने की धमकी दी। बदमाशों ने एक एक कर 11 बड़े बकरों को कार में डाल लिया। फिर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने छोटे बकरे नहीं चुराए। अगले दिन 6 सितंबर की सुबह थाने में शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश चोरी करते दिखाई दिए हैं। चोरी करने के बाद बदमाश कार से सिमलिया बारां की तरफ गए। चोरी हुए बकरे 2.50 लाख कीमत के हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan