crime
कटनी में दूध डेयरी संचालक पर हमला करने वाला गिरफ्तार:जबलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया, पुलिस ने निकाला जुलूस
कटनी में दूध डेयरी संचालक पर हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा। आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन और हमले में इस्तेमाल हथियार मिला। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर उसका पैदल मार्च निकाला। संकरी गली में छिपकर किया हमला कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि 26 अक्टूबर को सुख्खन चौक निवासी 57 वर्षीय दूध डेयरी संचालक किशोर तोमर (कांचकार) किसी काम से जा रहे थे। जालपा मढ़िया के पास एक संकरी गली में आरोपी पहले से छिपा बैठा था। उसने किशोर पर ईंट-पत्थरों और लोहे की चेन से हमला किया। हमले में किशोर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने मारपीट के दौरान उनकी गर्दन से सोने की चेन लूटी और भाग गया। किशोर की शिकायत पर कोतवाली थाना, कटनी में बीएनएस की धारा 296(बी) और 109(1) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में विशेष टीमें बनाई गईं। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जबलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास है और ट्रेन से शहर से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम जबलपुर पहुंची और घेराबंदी कर हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित को हिरासत में लिया।
Read full article on Bhaskar