Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने शिक्षक पर लगाए आरोप:बोली- कमेंट करते हैं, प्रबंधन ने समझाइश देकर शांत कराया, प्राचार्य बोलेः छात्राओं में अफवाह थी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने शिक्षक पर लगाए आरोप:बोली- कमेंट करते हैं, प्रबंधन ने समझाइश देकर शांत कराया, प्राचार्य बोलेः छात्राओं में अफवाह थी
भिंड के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा ने एक शिक्षक पर गलत व्यवहार और कक्षा में कमेंट करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत देकर शिक्षक के व्यवहार पर आपत्ति जताई। शिकायत सामने आने के बाद स्कूल में बैठक बुलाई गई। इसमें छात्रा, संबंधित शिक्षक और कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से बात की गई। बैठक के बाद शिक्षक को समझाइश दिए जाने की बात सामने आई है। शिक्षक पर किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। छात्रा ने शिकायत में क्या कहा अटेर रोड क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने स्कूल प्रबंधन को दिए आवेदन में शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत की। छात्रा का आरोप था कि कुछ समय से शिक्षक उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे थे, जिससे वह परेशान थी। शिकायत में कक्षा में कमेंट किए जाने की बात भी कही गई है। छात्रा और दूसरे विद्यार्थियों से की बात शिकायत की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बैठक बुलाई। इसमें संबंधित शिक्षक और छात्रा को बुलाया गया। कक्षा 10वीं के अन्य छात्र-छात्राओं से भी मामले को लेकर जानकारी ली गई। बैठक के बाद शिक्षक को समझाइश दिए जाने की बात सामने आई। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों को लेकर किसी औपचारिक जांच या शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई। प्राचार्य बोले- छात्रों में अफवाहें थीं मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठने के बाद दैनिक भास्कर ने प्राचार्य अजय सक्सेना से बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच कुछ अफवाहें फैली हुई थीं। इसी को लेकर सभी की बैठक बुलाकर समझाइश दी गई है। प्राचार्य ने कहा कि इसके अलावा कोई दूसरा मामला नहीं है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan