Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कावड़ियों और महिला सिपाही के बीच 1-घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा,VIDEO:बोली- DCP-ACP को बुला लो, 30 KM पीछा करके कावड़ियों ने रोका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
कावड़ियों और महिला सिपाही के बीच 1-घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा,VIDEO:बोली- DCP-ACP को बुला लो, 30 KM पीछा करके कावड़ियों ने रोका
कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार रात कांवड़ियों और एक महिला सिपाही के बीच विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही। कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर अभद्रता और अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला... रविवार को महिला सिपाही औरैया से कानपुर की ओर जा रही थीं। उन्होंने रास्ते में एक कार सवार डॉक्टर से लिफ्ट ली थी। आरोप है कि रास्ते में कांवड़ियों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने महिला सिपाही का करीब 30 किमी तक पीछा किया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा के पास कांवड़ियों ने महिला सिपाही को रोक लिया। इसके बाद हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि काफी देर तक हाईवे पर हंगामा चलता रहा। वीडियो में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप वीडियो में महिला सिपाही अपनी नेम प्लेट दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कांवड़ियों से थाना प्रभारी, एसएचओ, एसीपी, डीसीपी और डीएम को बुलाने की बात कहती दिखाई दे रही हैं। कांवड़ियों ने महिला सिपाही से उनकी ड्यूटी और थाने के बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति को फोन मिलाकर महिला सिपाही से बात कराई। वीडियो के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान भी महिला सिपाही और दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति के बीच तीखी बहस हुई। वायरल वीडियो में महिला सिपाही की ओर से कांवड़ियों के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का भी आरोप है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। कांवड़ियों का आरोप है कि महिला सिपाही ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी भी दी। पुलिस पहुंची तो क्राइम इंस्पेक्टर से भी हुई बहस हंगामे की सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान महिला सिपाही और अकबरपुर के क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के बीच भी तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। हाईवे पर विवाद और बहस के कारण काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिए, जिसका वीडियो सामने आया हैं। फिलहाल महिला सिपाही निधि श्रीवास्तव की तैनाती किस थाने में है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। महिला सिपाही कहां तैनात हैं और कांवड़ियों के साथ विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan