Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

खाचरियावास बोले- 5 घंटे जाम में फंसी जयपुर की जनता:मुख्यमंत्री का रोड शो बिना अनुमति निकालने का आरोप; कहा- लोगों की परेशानी भाजपा को पड़ेगी भारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
खाचरियावास बोले- 5 घंटे जाम में फंसी जयपुर की जनता:मुख्यमंत्री का रोड शो बिना अनुमति निकालने का आरोप; कहा- लोगों की परेशानी भाजपा को पड़ेगी भारी
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर में हुए रोड शो को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना अनुमति रोड शो किए जाने के कारण जयपुर की जनता को करीब पांच घंटे तक जाम और यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। खाचरियावास ने कहा- रोड शो के कारण आम लोगों, व्यापारियों, कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा- जो मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान बिना अनुमति प्रतिबंधित वॉल सिटी में रोड शो कर जनता को घंटों जाम में फंसा सकते हैं, वे जयपुर और राजस्थान का भला कैसे करेंगे? 'ढाई साल में नहीं भरे सड़कों के गड्ढे' प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ढाई साल से जयपुर और राजस्थान की जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से विधायक हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी जयपुर से विधायक हैं। इसके बावजूद जयपुर की सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे जा सके। उन्होंने आरोप लगाया- कांग्रेस सरकार के समय बनी सड़कों की मरम्मत तक भाजपा सरकार ठीक से नहीं कर सकी। उनके मुताबिक केवल रोड शो करने से जयपुर की जनता की समस्याएं नहीं छिपाई जा सकतीं। 'जनता वोट से देगी जवाब' कांग्रेस नेता ने कहा- जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर वोट के जरिए इसका जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को जयपुर की जनता का समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर ढाई साल के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- रोड शो से जनता की समस्याएं नहीं छिपेंगी। जयपुर की जनता अब दिखावा नहीं, बल्कि विकास और जवाबदेही चाहती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan