Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

खगड़िया-वार्ड-01 में 11.52 लाख की योजना:सभापति ने किया उद्घाटन, विधायक समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
खगड़िया-वार्ड-01 में 11.52 लाख की योजना:सभापति ने किया उद्घाटन, विधायक समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के तहत रविवार को वार्ड संख्या-1 में 11 लाख 52 हजार 600 रुपये की लागत से स्वीकृत योजना का उद्घाटन किया गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने योजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों का समुचित विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। शहर के प्रत्येक मोहल्ले और गली तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। नाला और जलनिकासी की सुविधाओं पर जोर उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरत के अनुसार योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिन वार्डों में लंबे समय से विकास कार्यों की मांग उठ रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी नगर सभापति ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक बबलू कुमार मंडल के अलावा राजनीति यादव, मंटु यादव, राजकुमार यादव, जेपी यादव, राम बालक यादव, उमेश यादव, गुलाम यादव, राम यादव, पुलिस यादव, बाबू राम यादव और बुलबुल यादव सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे। अन्य सुविधाओं के विस्तार की भी उठी अपेक्षा योजना के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में अन्य जरूरी सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा भी जताई। नगर सभापति ने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य जारी रहेंगे, ताकि खगड़िया को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाया जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan