Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

खान इंस्पेक्टर पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप:घायल ट्रक ड्राइवर का वीडियो वायरल, खनन विभाग ने 9 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
खान इंस्पेक्टर पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप:घायल ट्रक ड्राइवर का वीडियो वायरल, खनन विभाग ने 9 लाख रुपए का जुर्माना लगाया
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा में खनन विभाग के जांच अभियान के दौरान एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक चालक को डंडे से पीटा गया है। चालक के शरीर पर डंडे से मारने के निशान साफ दिख रहे हैं। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए.... 40 हजार रुपए भी छीन लिए पीड़ित चालक विकास कुमार चंद्रवंशी ने आरोप लगाया है कि खनन विभाग के अधिकारी ने करमनासा के पास उसकी गाड़ी को साइड रोड पर खड़ा देखकर उसे ट्रक से उतारा। इसके बाद चालान दिखाने को कहकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चालक का कहना है कि अधिकारियों ने उसकी गाड़ी में रखे 40 हजार रुपए भी छीन लिए। दूसरी ओर, खान निरीक्षक प्रदीप कुमार ने चालक के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वाहन में अवैध बालू लोड था और चालक भागने की कोशिश में गिर गया था। 9 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने चालक के खिलाफ दुर्गावती थाने में FIR दर्ज कराई है और उस पर 9 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan