Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

खेरेपति मंदिर में नागपंचमी पर्व, हजारों श्रद्धालु पहुंचे:पारंपरिक मेले में नाग देवता के दर्शन, दूध अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
खेरेपति मंदिर में नागपंचमी पर्व, हजारों श्रद्धालु पहुंचे:पारंपरिक मेले में नाग देवता के दर्शन, दूध अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि
शहर के फूलबाग स्थित ऐतिहासिक खेरेपति मंदिर में नागपंचमी का पर्व अत्यंत आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया, जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा के दर्शन कर नाग देवता को दूध अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कांच के घेरे में असली सांपों से होता है अद्भुत श्रृंगार खेरेपति मंदिर की सबसे अनोखी और प्रसिद्ध मान्यता यहां होने वाला असली साँपों का श्रृंगार है। मंदिर पहुंचे स्थानीय निवासी दीपक वाजपेयी ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से लगातार अपने पूरे परिवार के साथ यहाँ दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही यहाँ कांच के पारदर्शी घेरे में असली सांपों से बाबा का दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया जाता है। शहरवासियों में इस अद्भुत रूप के दर्शन को लेकर गहरा विश्वास है, और मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से माँगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है। सपने में मिला था मंदिर स्थापना का आदेश मंदिर के इतिहास और पौराणिक महत्व से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू भी सामने आया। बर्रा से अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे गौरव गुप्ता ने बताया कि वर्षों पहले इस जगह पर एक कुआँ हुआ करता था, जिसमें अनेक नागों का वास था। क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को स्वप्न में भगवान ने दर्शन देकर यहां भव्य मंदिर स्थापित करने का आदेश दिया था। उसी पावन संदेश के बाद यहाँ खेरेपति मंदिर का निर्माण कराया गया, जो आज पूरे कानपुर के लिए गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है। मेले के रंग में रंगा शहर, परिवार संग पहुंचे श्रद्धालु नागपंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर लगे पारंपरिक मेले में बच्चों और महिलाओं की खासी चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में मांगने से ज्यादा प्रभु के प्रति निष्ठा और आस्था मायने रखती है। पूरे दिन मंदिर में हर-हर महादेव और नाग देवता के जयकारे गूंजते रहे, और शहरवासियों ने परिवार के साथ मेले और धार्मिक माहौल का जमकर आनंद उठाया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan