Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

खैरथल-तिजारा जिले के नगर परिषद-नगरपालिका वार्डों की खुलेगी लॉटरी:खैरथल नगर परिषद के 15 वार्ड एससी के लिए होंगे रिजर्व, तिजारा में ओबीसी के लिए 7 वार्ड आरक्षित होंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 3 views
खैरथल-तिजारा जिले के नगर परिषद-नगरपालिका वार्डों की खुलेगी लॉटरी:खैरथल नगर परिषद के 15 वार्ड एससी के लिए होंगे रिजर्व, तिजारा में ओबीसी के लिए 7 वार्ड आरक्षित होंगे
खैरथल नगर परिषद में अध्यक्ष का पद अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके बाद अब वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। खैरथल नगर पालिका में कुल 45 वार्ड हैं। जिसमें एससी के लिए कुल 15 वार्ड, एसटी के लिए 0, ओबीसी के लिए 7 और 23 वार्ड को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। तिजारा के 35 वार्डों के लिए निकलेगी लॉटरी तिजारा नगरपरिषद के अध्यक्ष पद अनारक्षित ओपन होने के बाद अब वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। तिजारा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। जिसमें एससी के लिए कुल 6 वार्ड, एसटी के लिए 0, ओबीसी के लिए 7 और 22 वार्ड को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। किशनगढ़-बास नगर पालिका के 25 वार्ड में निकली लॉटरी किशनगढ़-बास नगर पालिका के अध्यक्ष पद अनारक्षित ओपन होने के बाद अब वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। किशनगढ़बास नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। जिसमें एससी के लिए कुल 4 वार्ड, एसटी के लिए 0, ओबीसी के लिए 5 और 16 वार्ड को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan